पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेकानंद कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

विवेकानंद कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंद कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

बुरहानपुर |
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, बी. कॉम तीसरे और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विवेकानंद कॉलेज शाहपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। बीएससी सीएस तीसरे सेमेस्टर कीं छात्रा रूपाली प्रकाशसिंह बर्ने ने 79 प्रतिशत अंक लेकर पहला, निकिता भरतसिंह बर्ने ने 75 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, माधुरी युवराज महाजन ने 73 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी बॉयोलाजी तीसरे सेमेस्टर में रेणुका गोरखनाथ 74.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला, रीना महाजन ने 72.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, शबनम तड़वी ने 67.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्लेन तीसरे सेमेस्टर में शुभम चौधरी ने 71.10 प्रतिशत अंक लेकर पहला, दिनेश भवरे ने 71 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, चेतन चौधरी ने 69.3 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...