वैशाखी दिवस पर दी डांस, गीत की प्रस्तुति
बुरहानपुर | वैशाखी दिवस पर ट्राइअम्फल आर्च एकेडमी में गतिविधियां कराई गई। विद्यार्थियों को वैशाखी दिवस का महत्व बताया गया। छात्र मनराज सिंह चीमा ने गत्का का प्रदर्शन किया। अन्य विद्यार्थियों ने गीत और डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्था अध्यक्ष कमलेश पटेल, सचिव नम्रता पटेल, एकेडमिक डायरेक्टर मनुभाई पटेल, कोषाध्यक्ष कीर्ति पाटीदार सहित समस्त स्कूल परिवार मौजूद था।