सेवासदन महाविद्यालय ने सफलता का परचम लहराया
सेवासदन महाविद्यालय ने सफलता का परचम लहराया
बुरहानपुर | सेवासदन कॉलेज के बीसीए 5वें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा। काजल महाजन ने 78.28 प्रतिशत अंक लेकर पहला, मोनिका सनासे ने 77.42 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व अर्पित टंडन ने 76.85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्रसिंह, सचिव हसमुखलाल जरीवाला , प्राचार्य डॉ. अनिल कापड़िया, मैनेजर मनीष पटेल सहित समस्त कॉलेज परिवार ने हर्ष वयक्त किया।