पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लापता ड्राइवर के परिवार को 50 हजार की सहायता दी

लापता ड्राइवर के परिवार को 50 हजार की सहायता दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | तीन साल से लापता दापोरा के ड्राइवर योगेश पाटील की सीबीआई जांच की मांग लेकर औरंगाबाद से मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्य अभय पाटील बुरहानपुर आए। सबसे पहले उन्होंने योगेश के घर पहुंचकर परिजन से मुलाकात की। उन्हें मोर्चा की ओर से 50 हजार रुपए की सहायता दी व लापता होने की हकीकत जानी। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव से मिले व उन्हें जांच आगे सीबीआई तक भेजने की मांग की। पाटील ने कहा ये दुख की बात है, 3 साल से ड्राइवर लापता व जिम्मेदार मौन बैठे हैं। जो भी है सीबीआई जांच में निकलेगा। गजेंद्र पाटील सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...