पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान में होंगे कार्यक्रम

ग्राम स्वराज अभियान में होंगे कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | शुक्रवार से 5 मई के बीच जिले में ग्राम स्वराज अभियान होगा। इसमें तिथिवार विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियां कराई जाएगी। शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभागृह में संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम शासकीय जिला अस्पताल परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकरजी की जयंती पर आयोजन करें। प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। लाइव प्रसारण की व्यवस्था करवाएं।

खबरें और भी हैं...