पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर किसानों के खातों में राशि का भुगतान करें मुख्यमंत्री

समय पर किसानों के खातों में राशि का भुगतान करें- मुख्यमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं, चना, सरसों और मसूर की तत्काल खरीदी करने और किसानों के खातों में भुगतान राशि बिना देरी के जमा कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रालय में संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना को किसानों के लिए ऐतिहासिक योजना बताते हुए कहा 7 लाख से ज्यादा गेहूं उत्पादक किसानों और 2.82 लाख धान उत्पादक किसानों के खातों में 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि दी जाएगी। यह राशि पिछले साल समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 67 लाख 21 हजार मीट्रिक टन गेहूं पर 200 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त रूप से दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...