2, 3 मई को होगा रोजगार मेला, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बुरहानपुर | 2, 3 मई को सुभाष उत्कृष्ट स्कूल परिसर में रोजगार मेला होगा। मेले की तैयारियां पूरी करवाने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर दीपकसिंह ने मेला स्थल का जायजा लिया। मेले में बाहर की बड़ी कंपनियां शामिल होगी। जिले के युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराएगी। कलेक्टर ने आईटीआई, शासकीय कॉलेज, आरसेटी सहित अन्य विभागों से प्री-रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी श्यामेंद्र जायसवाल, श्यामेन्द्र जायसवाल, महाप्रबंधक उद्योग हरिश त्रिपाठी, डीईओ आरएल उपाध्याय सहित अन्य को जरूरी तैयारियों के लिए निर्देश दिए। नगर निगम के डीके पटेल को कार्यक्रम स्थल का ले-आउट तैयार करने की बात कही। फ्लैक्स डिजाइन करके कार्यक्रम स्थल के बाहर लगवाने के लिए कहा।