आंधी से निंबू के 25 से ज्यादा पेड़ गिरे, एसडीएम से राहत की मांग
बुरहानपुर | बुधवार शाम आंधी में ग्राम सारोला के बाडा जैनाबाद स्थित किसान जिया खान के निंबू के बगीचे में 25 पेड़ उखड़ गए। आम के पेड की टहनियां टूटकर बागह में गिरी। मकानों के टीन उड़ गए। जिससे उनका हजारों रुपए के नुकसान का दावा है। नेपानगर एसडीएम काशीराम बड़ोले से जांच कर राहत राशि दिलाने की मांग की है।