बुरहानपुर | सकल पंच माली समाज धर्मशाला निर्माण के लिए सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने 25 लाख रुपए स्वीकृत कर शाहपुर माली समाज अध्यक्ष सुनील बंड, माली समाज के प्रादेशिक महामंत्री लक्ष्मण महाजन, उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी व समाज के गणमान्य की उपस्थिति में दिया। समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद नंदकुमारसिंह चौैहान से मुलाकात कर शाहपुर मे मंगल भवन हेतु राशि के लिये आग्रह किया था। जिले में समाज बहुतायत होने के साथ शैक्षणिक क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र अथवा खेती किसानी हर उस क्षेत्र मे इस समाज ने अपनी मेहनत के बलबूते एक मुकाम हासिल किया हैं।