पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगम शाह ने 30 सेकंड में 9 अंक से शेख अरशद को हराया

आगम शाह ने 30 सेकंड में 9 अंक से शेख अरशद को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय ताइची मार्शल आर्ट में राज्य स्तर के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

राजघाट रोड स्थित अग्रसेन भवन के सामने वॉरियर फिटनेस क्लब में रविवार दाेपहर 1 बजे से जिला स्तरीय ताइची मार्शल आर्ट स्पर्धा में शहरभर के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से सब जूनियर वर्ग के आगम शाह ने 30 सेकंड के अंदर शेख अरशद को हरा दिया। पूरी स्पर्धा में ये मैच सबसे कम समय में पूरा हो गया। इसके बाद उन्हें गोल्ड मैडल से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि महापौर अनिल भोसले ने कहा- कोई भी युद्ध कला आत्मरक्षा के लिए होता है। किसी को हराना कला का उद्देश्य नहीं होता। जिस दिन ये बात समझ आ गई, उस दिन आप सच्चे खिलाड़ी बन जाओगे। आपको अपनी ताकत और खेल का अंदाजा हो जाएगा। विशेष अतिथि एसपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा- खेल सिर्फ खेल है। इसमें ऊंच-नीच नहीं होता। इसमें जो जीते वो आगे। जो हारे वो पीछे रह जाते हैं। जीत के लिए आत्मविश्वास चाहिए। पहले उससे हमें जीतना होगा। यही जिंदगी में भी सफल बनाता है। ताइची एसोसिएशन ऑफ मप्र सह सचिव कैलाश राठौर ने बताया राज्य स्तर के लिए 11 खिलाड़ियों को चयन किया गया है। इसमें सात स्वर्ण, चार रजत और तीन कास्य पदक विजेता रहे। अंडर सब जूनियर युवराज जोशी स्वर्ण, अरहाम सैठिया रजत, अरव शाह स्वर्ण, लाभ देसाई रजत, शुभ देसाई स्वर्ण, अंडर 14 में कनिश्का शाह स्वर्ण, सलोनी जैन रजत, कीर्तिका पाटीदार स्वर्ण, अंडर 17 में अभिषेक राठौर रजत, वदनेश कदवाने कास्य, अंडर 19 में अलोक मिश्रा ने स्वर्ण, विशाल अरोरा कास्य, सूर्या सोनवणे ने कास्य पदक जीता।

मार्शल आर्ट स्पर्धा में 30 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...