खुद के लिए अनुमति लेकर पड़ोसी खेत से काटे 8 पेड़
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
मोहम्मदपुरा स्थित पट्टे से दिए खेत से पेड़ काटने की अनुमति लेकर कोटवार ने पड़ोसी कोटवार के पट्टे के खेत से बबूल के आठ हरे-भरे पेड़ काट दिए। कोटवार कटे पेड़ देखकर गुस्साकर कोटवार से लड़ पड़ा। मामला लालबाग थाने तक जा पहुंचा। कोटवार पंडित ने पट्टे का रकबा नंबर 11 के खेत से पांच पेड़ काटने के लिए तहसीलदार से अनुमति ली थी।
रविवार सुबह 10.30 बजे तक उसने रकबा नंबर 12 से आठ बबूल के पेड़ जमीन से काट दिए। पड़ोसी कोटवार ने इसका विरोध किया। उसने समझाया भी कि ये खेत मेरा है। जिस पर दोनों में खूब बहस हुई। मामला लालबाग थाना पहुंचा। जहां पुलिस ने जांच की बात कही।