पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोज सोलर पैनल से मिलेगी 90 हजार यूनिट बिजली

रोज सोलर पैनल से मिलेगी 90 हजार यूनिट बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

बहादरपुर रोड स्थित जिले का सबसे बड़ा सरकारी संयुक्त कार्यालय। इसके 92 कक्षों में लगभग 25 से ज्यादा विभाग संचालित हैं। यहां हर माह लगभग 7500 यूनिट से ज्यादा ही बिजली की खपत होती है। कलेक्टोरेट पर 90 किलो वॉट के 282 सोलर पैनल लगने से खपत घट जाएगी, क्योंकि ये रोजाना 90 हजार यूनिट सौर बिजली उत्पन्न कर सकेंगे, जो कि कलेक्टोरेट की मासिक खपत के मान से 12 माह की बिजली है। हालांकि पावर बैंक के माध्यम से पैनल निरंतर पांच घंटे तक बिजली दे सकेंगे।

पिछले पांच सप्ताह से कलेक्टोरेट की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। ऊर्जा विभाग अब तक लगभग 200 सोलर पैनल लग चुका है। 82 पैनल लगाने का काम सप्ताहभर के अंदर लग जाएंगे। अफसरों के अनुसार सोमवार से सबके कनेक्शन जोड़े जाएंगे। जिन्हें पॉवर बैंक बैटरियों से जोड़ दिया जाएगा। जिसका अलग से एक कंट्रोल रूम बनेगा। जिससे सभी विभाग के कनेक्शन जुड़ेंगे। जब भी यहां की बिजली बंद होगी, सोलर ऊर्जा से कार्यालय रोशन किए जाएंगे। बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर दिनभर विद्युत देगा। शाम से पॉवर बैंक से सोलर बिजली का उपयोग कर सकते है। अफसर इसे जिले में अब तक का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बता रहे है। छुट्‌टी के दिन जितनी बिजली बचेगी, उतनी बिजली कंपनी को डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में 25 किलोवॉट का सोलर पैनल लगा है। जीजामाता पॉलीटेक्निकल कॉलेज हास्टल भी सोलर से जल रहा है। ऊर्जा विभाग इंजीनियर सतीश उपश्याम 15 दिन में सोलर पैनल से कलेक्टोरेट को बिजली मिलने लगेगी। 90 प्रतिशत पैनल लगाने का काम हो चुका है।

ऊर्जा विभाग 200 पैनल लगा चुका, 82 पैनल लगाने का काम जारी, 15 दिन बाद मिलेगी सोलर ऊर्जा

कलेक्टोरेट की स्थिति

92 कक्ष और 25 विभाग

300 यूनिट प्रत्येक कनेक्शन की खपत होती है कार्यालय में

7500 यूनिट की हर माह बिजली की खपत होती है

50 हजार रु. हर माह बिजली बिल

संयुक्त कार्यालय में ये है विभाग

कलेक्टर, कलेक्टर स्टोर, निर्वाचन, एसपी, एएसपी, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, ट्रेजरी, उद्यानिकी, कृषि, खनिज, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य, श्रम, भू-अभिलेख, नागरिक आपूर्ति, खेल युवा कल्याण, पीआरओ, सहकारिता, सांख्यिकी, एलडीएम सहित लगभग 25 विभाग संचालित हैं।

फैक्ट फाइल

282 सोलर पैनल

90 किलो वॉट क्षमता

320 वाट एक सोलर पैनल की क्षमता

1.5 यूनिट एक पैनल से बिजली उत्पन्न

खबरें और भी हैं...