बुरहानपुर | शासन के निर्देशानुसार सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों के स्थापना में किए जाने वाले पंजीयन अब ऑनलाइन होंगे। एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते हैं। मप्र दुकान व स्थापना अधिनियम के तहत किए जाने वाले पंजीयन नवीनीकरण की ऑफलाइन व्यवस्था को खत्म कर दिया है।