जिला अस्पताल में हाल जानने आए साड़ू का फर्श पर पैर फिसला, सिर फटा
बुरहानपुर| रविवार दोपहर 12 बजे हरीरपुरा निवासी याकूब पिता अहमद जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के पास फर्श पर गिरे पानी में पैर फिसलने से गिर पड़े। जिससे उनका माथा फर्श पर टकराने से फट गया। जिनका नीचे ओपीडी ले जाकर इलाज कराया। उन्हें लगभग छह टांके लगाए गए। याकूब ने बताया साड़ू शेख अनीस का हाल जानने आए थे। उनके गुर्दे में कई दिन से दर्द हो रहा था। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जिन्हें देखने के लिए सुबह आए थे। उनका हाल जानने से पहले वो गिर पड़े। उन्होंने कहा पीने का पानी रखा हुआ है। जहां लोग पीने के साथ लोग पानी गिरा रहे।