पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलाई समाज सम्मेलन : 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बलाई समाज सम्मेलन : 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेते दूल्ह-दुल्हन।

भास्कर संवाददाता | खंडवा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बलाही समाज युवा मंच खंडवा द्वारा रविवार को सूरजकुंड ग्राउंड पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया गया। इसमें 101 जोड़ों ने सात फेरे लेकर विवाह किया। गायत्री परिवार द्वारा वैदिक गंधर्व विवाह पद्धति से विवाह करवाए गए।

विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। समिति द्वारा नवयुगल दंपतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही सरकार द्वारा वधुओं को 20-20 हजार रुपए व अन्य सामग्री दी गई। युवा मंच के अध्यक्ष शिवकुमार गाठे ने बताया युवाओं द्वारा पहली बार सामूहिक निशुल्क विवाह कार्यक्रम कराया गया। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मेलन में खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन सहित हरदा जिले से आये जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन ढाकसे ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी ने समाज के युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इन्होंने सामाजिक खर्चे कम करने व समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आयोजन को लेकर मंच के अध्यक्ष, सदस्य सहित पदाधिकारियों की प्रशंसा की।

इस मौके पर अरुण यादव ने कहा जितनी बेटियां यहां से बहू बनकर जाने वाली हैं और जितनी महिलाएं सास बनने वाली हैं, उनसे विशेष आग्रह है कि जो आपके घर में बेटी आ रही है उसे बहू नहीं बेटी का दर्जा दें। साथ ही वर-वधु दोनों भी अपने माता-पिता की सेवा करे और परिवार को संगठित रखें। इसके बाद विधायक, महापौर ने जोड़ों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 101 जोड़ों में मंच के दो सदस्य नरेंद्र गोयल व होसीलाल डोंगरे ने भी सम्मेलन में विवाह किया। कार्यक्रम में मुकेश तनवे, नानूराम मांडले, कुंदन मालवीय, किरण पाचोले, दशरथ सिसोटे, संपत पाचोले सहित समिति के सदस्य व समाजजन उपस्थित थे। संचालन प्रभु मसानी ने किया।

खबरें और भी हैं...