पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम झांझर में जरूरतमंदों को चप्पल वितरण

ग्राम झांझर में जरूरतमंदों को चप्पल वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | तपपी धूप में नंगे पैर मजदूरी करने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों को वैश्य महासम्मेलन बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने ग्राम झांझर में बच्चों, महिलाओं ,एवं बुजुर्गों को चप्पलें वितरित की। जिलाध्यक्ष पंकज पलोड़ ने बताया कि ग्राम झांझर आदिवासी और पिछड़ा हुआ गांव है। पिछली बार यहां कपड़े वितरित किए गए थे। तब से ही मन बना लिया था कि अगली बार जरूरतमंदों को चप्पल वितरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष रूपल मुंदड़ा के साथ स्मिता पलोड़, विजया खंडेलवाल, नीलम मित्तल, प्रणोति सोनी, तपन मुंदड़ा, लक्ष्मण मित्तल, समिर श्रॉफ, राज खंडेलवाल उपस्थित थे। इस दौरान वरुण सेठी, सुरेश माहेश्वरी, संजय माहेशवरी, कपिल सौमेया, पंकज जैन, प्रशांत श्रॉफ, अनुराग मित्तल, हरीश जैसवानी, गोविंद देवड़ा, राजेश जैन, आदिव सभी दानदाताओं ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...