पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 इंच के बना दिए स्पीड ब्रेकर, टकरा रहे दो पहिया वाहनों के इंजन, गिर रहे चालक

10 इंच के बना दिए स्पीड ब्रेकर, टकरा रहे दो पहिया वाहनों के इंजन, गिर रहे चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर-अमरावती रोड पर देड़तलाई में पुलिस विभाग ने वाहनो की गति कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए। इन स्पीड ब्रेकरों से वाहनो की गति धीमी हो रही है लेकिन इनकी ऊंचाई ज्यादा होने के कारण नीचे से बाइक का इंजन टकरा रहे हैं। कार का नीचे का हिस्सा टकरा रहा है। इससे ब्रेकर उखड़ रहे हैं। ब्रेकर पर टकराने के निशान पड़ गए है। ब्रेकर बनाने से वाहनो की गति धीमी की गई लेकिन वाहनो को नुकसान हो रहा है।

ब्रेकर की ऊंचाई 5 इंच और चौड़ाई 15 इंच तक होना चाहिए लेकिन इन ब्रेकरों की ऊंचाई 10 और चौड़ाई 12 इंच रखी गई है। यह ब्रेकर शासकीय हाईस्कूल के सामने, राम मंदिर चौराहा, बिरसामुंडा तिराहा, खंडवा रोड पर बनाए गए है। निर्माण के दौरान मापदंडो का ध्यान नहीं रखा गया। अत: इस प्रकार से मर्जी से ऊंचे ब्रेकर बनाए गए। लोगों ने कहा ब्रेकर सही बनाए जाना चाहिए थी। परेशानी को कम करने के बजाय और बढ़ा दी है। ब्रेकर बनाने के संबंध में दो माह पहले हुई शांति समिति की बैठक में समस्या रखी गई थी। इसके अलावा पिछले तीन साल से लोग ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए सीएम ऑनलाइन सहित कलेक्टर और एसपी तक लोगों ने शिकायत की।

इस तरह से 10 इंच के बना िदए स्पीड ब्रेकर।

चार दिन में गिरे चार बाइक सवार

ग्रामीणों ने बताया ब्रेकर बनाए चार दिन हो गए है। इन चार दिनो में चार बाइक सवार ऊंचे ब्रेकर के कारण गिर चुके हैं। रात में ब्रेकर दिखाई नहीं दे रहे हैं। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नए वाहन चालकों को ब्रेकर का अंदाजा नहीं रहता है। यही ब्रेकर कम ऊंचाई के बनाए जाते तो वाहनो की गति धीमी होती साथ ही वाहनो और चालकों को नुकसान नहीं होता।

सांकेतिक बोर्ड टूटे

बुरहानपुर-अमरावती रोड पर मोड़, गांव दर्शाने के लिए लगे संकेतक टूट गए हैं। इससे मोड़ और गांव होने का पता नहीं चल रहा है। रोड निर्माण को तीन साल पूरे हो गए है। एक बार भी टूटफूट में सुधार नहीं किया गया है। साइड पटरियों पर झाडिय़ां उगी हुई है।

इधर, 8 टन की क्षमता वाले रोड से 20 टन माल लेकर निकल रहे ट्रक, पड़ रही दरारें

भारी वाहनो के कारण रोड जर्जर हो रहा है।

नेपानगर | ग्राम डाभियाखेड़ा-पलासुर के बीच 5किमी की रोड पर क्षमता से ज्यादा माल लेकर जा रहे ट्रकों के कारण नुकसान हो रहा है। रोड का निर्माण हुए अभी 5 माह हुए है। रोड की क्षमता 8 टन की है। इस पर 20 टन से ज्यादा माल भरकर ट्रक जा रहे हैं।

इस कारण रोड में दरारें पड़ रही है। जगह-जगह से उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने कहा जल्द भारी वाहनो पर रोक नहीं लगाई जाती है तो रोड जल्द उखड़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक डाभियाखेड़ा से पलासुर के बीच वर्षों पूर्व बना रोड उखड़ गया था। इसके बाद 5 माह पहले डाभिया और पलासुर के छोर से एक-एक किमी का सीसी रोड और शेष 3किमी में डामर रोड का निर्माण किया गया। इस रोड की क्षमता 8 टन रखी गई। रोड निर्माण के बाद वाहनो की आवाजाही हो रही है। अत: इस प्रकार से अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि कितने टन माल लेकर वाहन निकल रह हैं। अत: इस प्रकार से ग्रामीणों ने कहा अफसरों को मौके पर आकर जांच करना चाहिए। नियम विरुद्ध निकल रहे वाहनो पर जुर्माने की कार्रवाई की जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...