अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
खकनार | अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो घायल हो गई। दुर्घटना बुरहानपुर-अमरावती रोड पर बोरखेड़ा के पास हुई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस 108 पहुंचीं। घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक तुकईथड़ से खकनार की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने बाइक से राहगिर की टक्कर होना बताया है। बाइक पर दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति पैदल जा रहा था।