संस्था... विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस दिया
बुरहानपुर | निजी शिक्षक संगठन हम कौटिल्य द्वारा रविवार को सरस्वती नगर में जीनियस इंस्टिट्यूट में एजुकेशन फेयर कार्यक्रम कराया। इसमें बुरहानपुर सहित इंदौर के लगभग 6 से 8 शिक्षण संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों को केरियर गाइडेंस दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ठाकुर वीरेंद्रसिंह ने की। सैकड़ों विद्यार्थियों ने जानकारी जुटाई। फेयर में विशिष्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट इंदौर, समाधान एकेडमी, अरविंदो इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, इन्दौर इंस्टीट्यूट आफ लॉ, एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, ठाकुर शिवकुमार सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के स्टॉल लगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम कौटिल्य के अध्यक्ष अजयसिंह मौर्य ने की। संचालन प्रवीण झुंजारके ने किया। आभार अजय महाजन ने व्यक्त किया।