पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर काम निपटाकर डेढ़ घंटा धरना दिया, 30 31 को हड़ताल

दिनभर काम निपटाकर डेढ़ घंटा धरना दिया, 30-31 को हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक ऑफ इंडिया यूनियन और आॅफिसर एसोसिएशन उतरा सरकार के विरोध में

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

बैंक ऑफ इंडिया यूनियन और ऑफिसर एसोसिएशन सरकार के विरोध में उतर आया। दिनभर के काम निपटाकर डेढ़ घंटे तक सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। जिलेभर के 1 हजार के अफसर-कर्मचारी 30 और 31 मई को हड़ताल करेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया यूनियन अध्यक्ष मानकचंद मोरे ने कहा- सरकार अफसर-कर्मियों की पर्याप्त वेतन वृद्धि नहीं कर रहा है। जिन कार्पोरेट घरानों ले लोन लिया है, उनके नाम उजागर करेें और रिकवरी भी तुरंत करवानी चाहिए। बैंकिंग सेक्टर का निजीकरण करेंगे तो हमारा हम मारा जाएगा। बैंक कर्मचारियों के हित में काम करना चाहिए लेकिन श्रम कानून में संशोधन कर हक मार रहे हैं। ठेका पद्धति को बंद कर दिया जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन तो अभी चेतावनी, माह के अंतिम दो दिन हड़ताल करेंगे। फिर नहीं माने तो सरकार को मजबूर करेंगे कि वो हमारी मांगें पूरी करें। प्रदर्शन में यूनियन सचिव मृत्युंजय, आंचलिक सचिव राखी कक्कड़, कोषाध्यक्ष ऋषभ कोरी, अफसर एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण मिश्रा, यश पाटीदार सहित अन्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...