पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपड़े की थैलियों का करें उपयोग, रोको प्रदूषण

कपड़े की थैलियों का करें उपयोग, रोको प्रदूषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानुपर

ताप्ती नदी व तटों पर 19 मई से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान पर गुरुवार सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कार्यालय में महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैलियों का उपयोग कर वायु, जल और भू प्रदूषण रोकने का आग्रह किया।

महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा- प्लास्टिक हानिकारक है। हम जो बाजार से गर्म भोजन व चाय प्लास्टिक की थैली में भरकर लाते हैं। यही प्लास्टिक के गरम होने से उसमें शामिल रसायन उसी भोजन में मिल जाता है और हमारे शरीर में प्रवेश करता है। इससे हमेशा गंभीर बीमारी होने का अंदेशा बना रहता है। पाॅलीथिन से वायु, भू और जल प्रदूषित होता है। इससे पशुओं और मानव जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें पाॅलीथिन की जगह पर कपड़े की थैली का उपयोग करने की आदत डालना होगी। यदि एक कपड़े की थैली अच्छे तरीके से बनाई जाए तो वह जीवन भर साथ नहीं छोड़ेगी। जब भी घर से निकले तो अपने साथ कपड़े की थैली जरूर रख लें। हमें बुरहानपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसलिए पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ रोमानुस टोप्पो, भोपाल एप्को के एसएसओ एमडी मिश्रा सहित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन चिंताजनक

केंद्र पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सलाहकार बीबी बर्मन ने कहा ताप्ती नदी में हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए ये साफ अभियान चला रहे हैं। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर दुनिया के लिए चिंताजनक विषय है लेकिन इसके प्रभाव से सब अनजान है। कोई भी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा। बताने पर भी अनदेखा कर रहा है। पर्यावरण को बचाना होगा, हमें आगे आकर सहयोग करना होगा।

19 मई से 5 जून तक चलेगा ताप्ती के घाटों पर स्वच्छता अभियान, महिला बाल विकास मंत्री ने कहा-

ताप्ती तट के सफाई अभियान को लेकर महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने अफसर, जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...