पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाबे पर कर्मचारी से मारपीट करने वाले आरोपियों को कोर्ट उठने तक सजा

ढाबे पर कर्मचारी से मारपीट करने वाले आरोपियों को कोर्ट उठने तक सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | शाहपुर के भाग्यश्री ढाबा पर पानी में लहसुन की गंध आने की बात पर कर्मचारी से मारपीट करने वाले अारोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम डामेचा ने न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित किया। अभियोजन अधिकारी रतन सिंह भंवर द्वारा बताया गया कि 16 मई 17 को शाहपुर में दोपहर 3 बजे के लगभग भाग्यश्री ढाबा पर प्रकाश, दीपक और योगेश ने ढाबे के कर्मचारी समाधान से पानी की बॉटल लाने को कहा। समाधान बॉटल लेकर आया तो उसमें लहसुन की गंध आ रही थी। इस बात पर आरोपियों ने समाधान को गालियां देकर मारपीट कर दी। शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान आरोपियों के दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई।

खबरें और भी हैं...