पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 साल बाद आज नए बस स्टैंड का श्रीगणेश, गोशाला से कल से मिलेंगी इंदौर, बुरहानपुर और खरगोन के लिए बसें

20 साल बाद आज नए बस स्टैंड का श्रीगणेश, गोशाला से कल से मिलेंगी इंदौर, बुरहानपुर और खरगोन के लिए बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 साल की जद्दोजहद के बाद आखिरकार नए बस स्टैंड के श्रीगणेश का दिन आ ही गया। श्री गणेश गोशाला के पास बने नए बस स्टैंड का शुक्रवार को लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से यहां से इंदौर, बुरहानपुर, बड़वानी और खरगोन के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटरों को आदेश जारी कर दिए हैं।

यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को शाम 5 बजे जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उर्जा विभाग मंत्री पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण कार्यक्रम होगा। अध्यक्षता सांसद नंदकुमार सिंह चौहान करेंगे। विशेष अतिथि महापौर सुभाष कोठारी, विधायक देवेंद्र वर्मा, लोकेंद्रसिंह तोमर, निगम अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे।

पुराने बस स्टैंड से चलेंगी हरसूद, हरदा, होशंगाबाद, मूंदी सहित ग्रामीण क्षेत्र की बसें

इंदौर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर के लिए चलती हैं रोजाना 65 बसें

खंडवा से इंदौर, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर के लिए रोजाना करीब 65 बसें चलती हैं। इनमें एक हजार के लगभग यात्री सफर करते हैं। इंदौर के लिए 30, खरगोन के लिए 15, बुरहानपुर के लिए 12 और बड़वानी के लिए करीब 5 बस खंडवा से चलती हैं। नए बस स्टैंड से यहां के लिए बसें मिलेंगी। अब तक यात्री रेलवे स्टेशन से निकलकर पास में ही बस स्टैंड पहुंच जाता था, लेकिन बस स्टैंड दूर शिफ्ट होने के बाद परेशानी बढ़ जाएगी।

नए बस स्टैंड से बसों का संचालन करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी है। -जेजे जोशी, आयुक्त, नगर निगम

नया बस स्टैंड

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया था निर्णय

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 5 अप्रैल को नया बस स्टैंड चालू करने का निर्णय लिया था। निगम को 1 मई से बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। 18 दिन देरी से इसका लोकार्पण शुक्रवार को होगा। शनिवार से बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

बस ऑपरेटर को आदेश जारी कर दिए हैं। नए बस स्टैंड से बस संचालन 19 मई से शुरू हो जाएगा। पुराने बस स्टैंड से फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र की बसें चलाई जाएंगी। -जगदीश बिल्लौरे, एआरटीओ

गोशाला के पास नए बस स्टैंड का लोकार्पण शुक्रवार को होगा। प्रारंभिक अवस्था में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी है। अमरावती की तरह सुंदर बस स्टैंड बनाएंगे। -सुभाष कोठारी, महापौर

40 प्रतिशत किराया वृद्धि की मांग को लेकर 21 से थम जाएंगे बसों के पहिए

40 प्रतिशत किराया वृद्धि की मांग को लेकर सभी बस संचालक 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। बसों के नहीं चलने से रोजाना इनमें सफर करने वाले करीब 10 हजार से अधिक यात्री परेशान होंगे। मप्र प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया भोपाल को छोड़कर सभी संभाग के बस संचालक हड़ताल में शामिल होंगे। 2014 में सरकार द्वारा पांच पैसे प्रति किमी के हिसाब से किराया घटाया गया था। तब डीजल का भाव 53 रुपए प्रति लीटर था। आज भाव 70.30 रुपए हो गया है। इसका असर अन्य वस्तुओं पर भी पड़ा है। बस संचालन में लगने वाली हर चीज महंगी हुई है। लेकिन किराया पहले की तरह है।

खबरें और भी हैं...