पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोलाना में आधार कार्ड शिविर लगाए, इससे पहले लोगों में उसका प्रचार करें

भोलाना में आधार कार्ड शिविर लगाए, इससे पहले लोगों में उसका प्रचार करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजनाओं की समीक्षा कर लाेगों तक लाभ पहुंचाने के लिए मंत्री अर्चना चिटनिस ने अफसरों को निर्देशित किया।

महिला बाल विकास मंत्री ने जिले के निर्मााण की प्रगति पर समीक्षा की

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जिले में चल रहे निर्माण और सरकारी योजनाओं की प्रगति जानने के उद्देश्य कलेक्टोरेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महिला बाल विकास मंत्री ने एक-एक अफसर से अपने-अपने विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं, गतिविधियों, कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की समीक्षा कर प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य, उज्जवला, असंगठित श्रमिक पंजीयन, ऋण समाधान, सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश दिए।

महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने पीएचई विभाग के अफसरों से कहा जिन ग्रामों में पेयजल संबंधी समस्या हो वहां तत्काल समस्या का निराकरण करें। उन्होंने हैंडपंप, नल-जल योजना, पेयजल के लिए पाईप की उपलब्धता की जानकारी ली। अग्रणी जिला प्रबंधक और जनपद पंचायत सीईओ आगामी ग्राम भोलाना में ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने व बैंक खाते खुलवाने के लिए शिविर आयोजित करें। इसका एक सप्ताह तक निरंतर प्रचार-प्रसार किया जाए। कोटवार के माध्यम से मुनादी कर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दें। सहकारिता विभाग उपसंचालक जेएल बर्डे से कहा मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना के तहत ड्यूटी लगाकर कर्मचारियों को किसानों के घर-घर जाकर संपर्क करें। मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना लाभ दिलाए। बैठक में कलेक्टर सत्येंद्रसिंह, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...