खंडवा | इंदौर में बुधवार को भाजपा की संभागीय बैठक हुई। इसके पहले चरण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के संभागीय दौरे पर संभाग के सभी जिलाध्यक्षों से संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सिंह जून खंडवा, बुरहानपुर का दौरा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने बताया प्रदेशाध्यक्ष सिंह के दौरा कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। संभागीय संगठन मंत्री के बाद प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
नाबालिग का अपहरण
खंडवा | हरसूद के सेक्टर नंबर 2 में रहने वाली नाबालिग (15) को कोई अज्ञात अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।