पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी प्रमाण पत्र दिखाने पर कृषि उपसंचालक निलंबित

फर्जी प्रमाण पत्र दिखाने पर कृषि उपसंचालक निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
षडयंत्र पूर्वक कूटरचना से फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बना लिया था

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग उप संचालक आलोक कुमार मीना को षडयंत्र पूर्वक कूटरचना से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिखाने पर अवर सचिव बबीता वसुनिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक उन्हें इंदौर संभाग कार्यालय में रखा जाएगा। उनका प्रभार आत्मा परियोजना संचालक राजेश चतुर्वेदी को दिया है।

एक शिकायत पर विदिशा कलेक्टर ने बुरहानपुर किसान कल्याण व कृषि विकास उप संचालक आलोक कुमार मीना के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की जांच की। सिरांज तहसील कार्यालय में उपलब्ध अभिलेख अनुसार जाति प्रमाण पत्र उन्हें जारी ही नहीं किया गया था। उन्होंने षडयंत्र पूर्वक कूटरचना से फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। जिसकी रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय के कार्यालय भेजी गई। जिसपर ये कृत्य कदाचरण का होने से मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 2006 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की। जिसका आदेश 17 अप्रैल को जारी किया गया। 29 जुलाई 2017 को मीना उपसंचालक पद पर बुरहानपुर में पदस्थ हुए थे। उनके कार्यकाल को अभी साढ़े आठ महीने ही हुए थे।

खबरें और भी हैं...