अन्नू हंटर ने जीती बीपीएल अनुराग ट्रॉफी
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
मालवीय वार्ड में 11 दिनी भावसार प्रीमियर लीग 2018 के अनुराग ट्रॉफी का क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसका खिताब क्षेत्र की अन्नू हंटर क्रिकेट क्लब को मिला।
क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें फाइनल मैच टीम अन्नू हंटर और टीम रंगेरे वाॅरियर्स के बीच खेला गया। युवा नेता सूजयसिंह चौहान ने टाॅस कराकर फाइनल मैच की शुरुआत की। रंगेरे वाॅरियर्स ने निर्धारित 8 ओवर में टीम ने 55 रन का लक्ष्य रखा। अन्नू हंटर टीम ने बिना विकेट गवाएं मात्र 6 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। उदासीन आश्रम के महंत स्वामी पुष्करानंदजी, मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील ने
स्व. अनुराग की स्मृति में विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। फेडरेशन अध्यक्ष ने विजेता टीम को 1100 रुपए, पार्षद प्रतिनिधि सुशील भावसार की ओर से 1100 रुपए, महंत स्वामी पुष्करानंदजी की ओर से 501 रुपए, समाज के मुन्नालाल भावसार की ओर से 501, धर्मेंद्र संत की ओर से 101 रुपए भेंट किए गए। उपविजेता टीम को अनुराग ट्राॅफी के साथ शिरीष भावसार की ओर से 501 रुपए भेंट किए।
भावसार प्रीमियर लीग 2018 अनुराग ट्राफी का समापन
विजेता टीम को ट्राॅफी देते मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील।