पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक, कामायनी, काशी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट

कर्नाटक, कामायनी, काशी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | अधिक तापमान के कारण पटरियों के फैलने व गेप आने से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के ट्रैक पर रोज कहीं न कहीं पटरियों की मरम्मत करना पड़ रही है। इस कारण अप व डाउन में चलने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट हो रही है। पटरियों के फैलने की घटना सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच हो रही है। इस कारण अचानक ही रेल मार्ग को ब्लॉक कर मैंटेनेंस करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली, यूपी व बिहार से चलकर इटारसी, खंडवा, बुरहानपुर होते हुए भुसावल मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट हुई। इनमें बुरहानपुर स्टापेज वाली ट्रेन 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस 2.20 घंटे, 19046 छपरा-सूरत ताप्तीगंगा 7.50 घंटे, 12335 भागलपुर-एलटीटी 5 घंटे, 12628 नई दिल्ली-बैंग्लुरु कर्नाटक 4 घंटे, 11072 वाराणसी-एलटीटी कामायनी 4.25 घंटे, 11058 अमृतसर-मुंबई पठानकोट 3.45 घंटे, 11062 पवन 9 घंटे, 12138 फिरोजपुर-एलटीटी पंजाब 2.30घंटे देरी से चली। डाउन की ट्रेनों में 12627 कर्नाटक 1 घंटे, 12715 सचखंड 45 मिनट, 11061 पवन 3 घंटे, 11071 कामायनी 1.15 घंटे, 12617 मंगला 1 घंटे देरी से बुरहानपुर स्टेशन पहुंची।

खबरें और भी हैं...