मोटर लगाकर नलों का पानी खींचने पर मारपीट तक पहुंचा मामला
बुरहानपुर | सुंदर नगर 120 मकान के रहवासियों और क्षेत्रवासियों के बीच मोटर लगाकर नलों का पानी खींचने पर विवाद भड़का। मामला मारपीट तक पहुुंच गया। क्षेत्र के संजय मुंगी, रूपेश ने कहा 120 मकान में रहने आए लोगों ने अवैध नल जोड़ लिए है। जिसमें मोटर लगाकर सभी पानी खींच लेते है। ऐसे में क्षेत्र के अन्य नलों में प्रेशर कमजोर होने से पानी नहीं पहुंच पाता। यहां कुछ लोगों ने आवंटित मकान किन्नरों को किराए पर दे दिए है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। 120 मकान के रहवासियों ने कहा क्षेत्र में जल संकट के बाद नगर निगम की ओर से एक ट्यूबवेल खुद चुकी है। उसमें मोटर लगाकर बिजली कनेक्शन देकर जोड़ लिया है। लेकिन अब तक पानी सप्लाय शुरु नहीं किया है। पानी की बहुत ज्यादा किल्लत हो रही है इसलिए मोटर लगाकर घर में पानी भर रहे है।