एआईएपीजीईजी के आवेदन शुरु, परीक्षा 24 जून को
बुरहानपुर | अभा आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2018 के लिए पिछले साेमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए है। अंतिम तिथि 4 मई है। परीक्षा 24 जून को होगी। परिणाम 19 जुलाई को आएंगे। ज्यादा जानकारी वेबसाइट www.aiapget.com, www.aiia.com, www.ayush.gov.in पर देखी जा सकती है।