पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झाड़ियों में आग से श्मशान में रखी अंतिम संस्कार की लकड़ियां भी जलकर खाक

झाड़ियों में आग से श्मशान में रखी अंतिम संस्कार की लकड़ियां भी जलकर खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | लालबाग में चिंचाला क्षेत्र के खेतों के आस-पास सूखी झाड़ियों में लगाई आग से श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए रखी सूखी लकड़ियां भी रातभर में जलकर खाक हो गई। दमकल आई लेकिन संकरी पुलिया से आगे नहीं बढ़ पाई। टैंकर से पानी बुलवाकर लकड़ियों पर छिड़कर आग बुझाई।जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण खेतों के आसपास झाड़ियों सूख चुकी है। जिसमें किसान और मजदूर आग लगा रहे है। जिससे आग अंदर ही अंदर फैल रही है। मंगलवार और बुधवार की देर रात यहीं हुआ। किसी ने झाड़ियों में आग लगाई। श्मशान खेतों से घिरा हुआ है। अनिल गोलांडे ने अंतिम संस्कार के लिए लकड़िया बेचने रखी। उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव भी पहुंचे। उन्होंने निगम से दमकल बुलाया लेकिन पुलिया संकरी होने से आगे बढ़ नहीं पाया। उसके बाद पार्षद ने वार्डों में पेयजल वितरित कर रहे टैंकर को बुलवाया और पानी लकड़ियों पर छिड़ककर आग बुझाई। राजेश पांडे और कन्हैयालाल यादव आगे बुझाने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...