साढ़े 4 मिनट में आधा किमी तक खींची 12 गाड़ी
बुरहानपुर. बुधवार को अक्षय तृतीय पर रास्तीपुरा क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पारंपरिक 12 गाड़ी खींची गई। 7.10 बजे भगत कृष्णा काशिनाथ महाजन ने साढ़े चार मिनट में हनुमान मंदिर से आईसी फैक्ट्री तक आधा किलो मीटर तक 12 गाड़ी खींची। उनके बगली नवनीत औंकर महाजन, बाबूलाल हिरालाल महाजन रहे। आयोजन देखने के लिए शहरभर के लोग उमड़ पड़े। महापौर अनिल भोसले, निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, कांग्रेस भूरेलाल महाजन, चिंतामन महाजन भी पहुंचे। आयोजन के दौरान लगभग दो घंटे तक हाईवे का यातायात जाम रहा। दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही।