परशुरामजी की जयंती पर निकली शोभायात्रा
बुरहानपुर | बुधवार को श्री सार्वजनिक ब्राह्मण समाजजन द्वारा आराध्य परशुराम भगवान की जयंती मनाई गई। सुबह 9 बजे लालबाग परशुराम सेना ने मुक-बधिर स्कूल में दूध-बिस्कीट वितरीत किए। दोपहर 3 बजे से प्रतापपुरा स्थित लक्ष्मी विलास भवन यज्ञ किया। जिसमें श्रीकांत पारीक ने सहप|ी आहुतियां दी। शाम 6.30 बजे से शोभायात्रा निकाली गई। दो मातृ शक्ति और श्रीकांत पारीक व मनोज कानूनगो परशुरामजी की झांकी के रूप में घोड़े पर निकले। बैंड-बाजे और डीजे की धून पर समाजजन भक्ति गीतों पर झूमे। यात्रा राजपुरा, कमल तिराहा, फव्वारा चौक, गांधी चौक, बाई साहब की हवेली से पुन: भवन पहुंची। इधर लालबाग राधा-कृष्ण वाड़ी में महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा यज्ञ में आहूतियां अर्पित की गई।