बंजारा समाज का हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, 56 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
भास्कर संवाददाता | डोइफोड़िया
ग्राम बोदरली में बुधवार को अक्षय तृतीया पर बंजारा समाज का सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इस बार समाजजन ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर काम करने की शपथ ली। समाज ने इस मंच से पूरे प्रदेश को समरसता का संदेश दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन,बड़वानी, इंदौर, उज्जैन, जलगांव, भूसावल, जिलो से करीब 15हजार से ज्यादा समाजजन शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। दहेज प्रथा का विरोध किया। पानी बचाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
बंजारा समाज के 56 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समिति के अनुसार 8 सालों से जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया जा हा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के जिला संयोजक खेमराज राठौड़ ने बताया सम्मलेन में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ नशामुक्ति, एकजुटता, समरसता और एकता का परिचय दिया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष अरुण पवार ने कहा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, संस्कार और विचारवान पीढ़ी का निर्माण, बेटे, बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाना और समरसता का संदेश देना है।
सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद समाजजन।
इधर, भीलाला समाज के जोड़ों ने लिए सात फेरे
धुलकोट | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भीलाला समाज द्वारा सिंगाजी मंदिर के पास बुधवार को अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया गया। इसमें जोड़ो ने सात फेरे लिए। वैदिक गंधर्व पद्धति से विवाह कराए गए। समिति द्वारा नवदंपत्तियों को प्रमाण दिए गए। सरकार द्वारा 25000 हजार रुपए व अन्य सामग्री भेंट की गई। भीलाल समाज अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने कहा यह तीसरा सामूहिक विवाह समारोह कराया गया। सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। सम्मेलन में खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर सहित जगह से जोड़े शामिल हुए। सम्मेलन में समाजजन के लिए जरूरी व्यवस्थाए की गई। जनप्रतिनिधियों ने जोड़ो को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजाराम पाटीदार, जनपद सीईओ अनिल पवार, जनपद सदस्य अतंरसिंह बर्डे, संरपंच सुमीत अग्रवाल, द्वारकादास प्रजापति, कमल अग्रवाल, छज्जूलाल महाजन, करणसिंह मंडलोई, भाऊलाल गंगराड़े, संतोष दांगोड़े सहित अन्य मौजूद थे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैदिक गंधर्व पद्धति से कराए गए विवाह।
सरकारी योजना का नहीं लिया फायदा
बंजारा युवा संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र जाधव ने कहा समाज पिछले 8सालों से जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन करवा रहा है। इसमें सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया जा रहा है। वर-वधू से बहुत कम शुल्क लिया गया। घुक्कड़-अर्द्धघुमक्कड़ विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय जाधव ने कहा बेटी हैं तो कल है। इसलिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। बेटी देश का भविष्य हैँ। समाजजन ने इस बार जागरूकता संदेश दिया है। इस संकल्प को पूरा करेंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जाएगी। समय-समय पर समाज की गतिविधियां कराएंगे। लगातार काम करने से ही समाजजन का संकल्प पूरा होगा। कार्यक्रम में नेपानगर विधायक मंजू दादू, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, शंकरदास महाराज, लक्ष्मण झामू, धनराज पूराजी, जोरसिंह दूधा पवार, कांग्रेस जिला सचिव डॉ चरणसिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्रवण राठौड़, खेमराज राठौड़ सहित हाजरों समाजजन मौज्ूद थे।