पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम में लगेगी सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा की प्रतिमा

निगम में लगेगी सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा की प्रतिमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले व क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की आदमकद प्रतिमा नगर निगम में लगेगी। जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस की आेर से माली समाज को भेंट की है।

शनिवार को द्वारकापुरी स्थित निवास पर युवा नेता अमित मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों के साथ माली समाज अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, सुनील बंड, विनोद चौधरी, प्रकाश महाजन, संदीप महाजन, पंडित पाटील, प्रमोद सातव आदि को प्रतिमा भेंट की। प्रतिमा ले जाकर एमआईसी कक्ष में रखी। मंत्री ने निगम अफसरों को निर्देशित किया कि जल्द स्थान चिह्नित कर प्रतिमा स्थापित करें। उन्होंने कहा महापुरुषों के महान कार्य उन्हें सदैव स्मरणीय व प्रासंगिक बनाकर रखते हैं। उनके प्रेरणादायक कार्यांे से वे वर्तमान में भी अपनी मौजूदगी बनाए रखते है। मनोज तारवाला, मुकेश शाह, रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजीराव सगरे, वीरेंद्र तिवारी, चिंतामन महाजन आदि मौजूद थे।

युवा नेता अमित मिश्रा ने माली समाज को प्रतिमा भेंट की।

खबरें और भी हैं...