पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचीन गोराबा कुंभार के घर आज भी तैर रही ईंट

प्राचीन गोराबा कुंभार के घर आज भी तैर रही ईंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम खैरखेड़ा। यहां 12 साल पुराना संत गोरोबा कुंभार का मंदिर है। इसमें भक्तिमय स्वरूप में उनकी प्रतिमा विराजित की है। उनके चरणों के नीचे उन्हीं के हाथों बनी एक ईंट रखी है, जो उनके 1200 साल प्राचीन घर से निकाल लाए। उनमें से एक ईंट आज भी पानी में तैर रही है, जिसे कांच की एक पेटी में दर्शन के लिए रखा है।

मंदिर के पंडित रामदास प्रजापति ने बताया 12 साल पहले मंदिर का जीर्णोद्धार किया। मंदिर सिद्ध करने के लिए गोराेबा बाबा की एक निशानी रखना थी। उस्मानाबाद जिले के ग्राम तेराडोखी समाजजन गए। जहां से मंदिर समिति अध्यक्ष मधुकर भारते, राजाराम प्रजापति सरपंच, भाऊलाल प्रजापति, लक्ष्मण पटेल सहित अन्य दो ईंट उठाकर ले आए थे। दोनों ईंटों को पानी में भिगोने डाली। जो दो दिन तक पानी में तैरती रही। उनमें से एक ईंट उनके चरणों में रखी। जबकि एक ईंट को कांच के पात्र में रखा है। इसमें पानी के अंदर एक ईंट तैरती रहती है। इसका वजन लगभग ढाई किलो है। ये पौन फीट लंबी और छह इंच मोटी है। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ते है। इसे गोरोबा काका के हाथ से बनी मानते है। बताते है गोरोबा कुंभार को एक बादशाह ने ईंट बनाने को कहा लेकिन किसी ने ईंटों को बिखेर दिया था। इसके बाद से ईंटे इधर-उधर मिलती रहती है। प्रवक्ता योगेश प्रजापति और दीपक प्रजापति ने बताया शनिवार को समाजजन ने संत गोरोबा कुंभार की 701वीं पुण्यतिथि मनाई। सुबह 9 बजे महाजनापेठ स्थित श्री बालाजी मंदिर से बाइक रैली निकाली, जिसे महापौर अनिल भोसले ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली पांडूमल चौराहा, राजपुरा गेट से इंदौर-इच्छापुर से गुजरी। अमरावती-बुरहानपुर हाईवे से रैली ग्राम खैरखेड़ा स्थित मंदिर पहुंची। रैली में 500 बाइक पर 1200 समाजजन सवार थे। समाजजन ने 25 किमी दूरी पांच घंटे में पूरी की। मंदिर में संत गोरोबा की महाआरती की गई। महाप्रसादी पाने सैकड़ों समाजजन उमड़े। इस दौरान समाज अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, युवा अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष गोकुल प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

संत शिरोमणि गोरोबा कुंभार की पुण्यतिथि पर निकाली बाइक रैली, पं. रामदास प्रजापति ने कहा-
संत गोरोबा कुंभार मंदिर में ग्राम तेराखोड़ी से लाई ईंट पानी में तैर रही है।

खबरें और भी हैं...