पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उन्नाव व कठुआ के दुष्कर्म पर ढाई घंटे मौन रहे, कैंडल जलाया

उन्नाव व कठुआ के दुष्कर्म पर ढाई घंटे मौन रहे, कैंडल जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | लखनऊ के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में झकझोरने वाले दुष्कर्म के दो मामलों के विरोध में शनिवार को शहर की बालक-बालिका सहित युवा वर्ग मौन विरोध के सामने आया। शाम 5 बजे शनवारा चौराहा के पास आरको काॅम्प्लेक्स के बाहर कैंडल जलाई। शाम 7.30 बजे तक 15 से ज्यादा बालक-बालिकाएं ढाई घंटे तक मौन रही। बालिकाओं ने कहा- हम कहां सुरक्षित है। हैवानों ने आस्था का मंदिर भी नहीं छोड़ा। उन्हें ऐसी सजा होना चाहिए, जिसे आने वाले की रूह कांप जाए, ताकि कोई ऐसा करने की सोच भी न सके। विरोध में साहील हाशमी, दाऊद हाशमी, जय इसरानी, अमित सम्राट, इशा शंखपाल, वैशाली इसरानी, दीपा तलरेजा, प्रीति मोटेकर, श्वेता महाजन, रूचिका वर्मा, खुशबू जैन, प्रिया रोचलानी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...