पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समग्र पोर्टल कार्यालय पर ताला, प्रवेश के लिए जरूरी आईडी में नहीं हो रहा सुधार

समग्र पोर्टल कार्यालय पर ताला, प्रवेश के लिए जरूरी आईडी में नहीं हो रहा सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय पर आवेदन ऑनलाइन नहीं किए, अवधि खत्म होने आई तो काम छोड़ पंजीयन में लगा दिए ऑपरेटर

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के फाॅर्म को नगर निगम समय पर ऑनलाइन नहीं कर पाया और अवधि खत्म होने को आई तो शहर के जरूरी काम बंद करवाकर ऑपरेटरों को सत्यापन व पंजीयन में लगा दिया। इसका खमियाजा शहर के पालक भुगत रहे हैं।

निजी और सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। इसके लिए समग्र आईडी की जरुरत पड़ी लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण सब परेशान है। सुधार के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे। कार्यालय पर ताला लगा मिल रहा है। पूछताछ पर पता चला कि ऑपरेटर की ड्यूटी 10 अप्रैल से श्रमिकों के पंजीयन में लगी है। 14 अप्रैल तक उन्हें श्रमिकों का काम कराने के लिए भेजा था। अब पंजीयन की तारीख छह दिन और बढ़ गई है। यानी 20 अप्रैल तक ये काम ऑनलान चलता रहेगा। जिसके लिए संभवत: ऑपरेटरों उसी काम में व्यस्त रहेंगे। निगम ने इसके लिए 10 ऑपरेटर लगाए है। इधर समग्र के लिए अतिरिक्त ऑपरेटर नियुक्त ही नहीं किया। अधिकांश स्कूलों में 20 अप्रैल से पहले तक प्रवेश बंद हो जाएंगे। ऐसे में पालक आईडी में सुधार के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं। योजना प्रभारी किरण जोगदंड ने कहा पूरे ऑपरेटर पंजीयन में लगा दिए है। शासन के निर्देश अनुसार वो काम जरुरी है। जो पालक परेशान है उनके लिए सोमवार से अतिरिक्त ऑपरेटर की ड्यूटी लगाकर सुधार काम शुरू कर देंगे।

पुरुष की जगह लिख दिया महिला, नहीं हो रहा सुधार- राजेश शशिकांत ने कहा- प्रथमेश की समग्र आईडी में पुरुष की जगह महिला अंकित कर दिया है। स्कूल में उसका प्रवेश करवाना है। इसके लिए प्रबंधन आईडी मांग रहा है। सुधार नहीं किया तो आगे परेशानी होगी। निगम में सुधार कराने पहुंचा तो यहां ताला लगा मिला। प्रवेश की तारीख भी कम होती जा रही है। सोमवार को आकर देखेंगे यदि काम हुआ तो ठीक वर्ना आयुक्त से मिलूंगा।

समग्र पोर्टल का कार्यालय बंद पड़ा है।

खबरें और भी हैं...