पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती : ढोल ताशों की धुन पर निकाला जुलूस

आंबेडकर जयंती : ढोल-ताशों की धुन पर निकाला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अांबेडकरजी की जयंती शनिवार को जिलेभर में उत्साह से मनाई गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्राें से 23 स्थानों से जुलूस प्रमुख बाजार से डाकवाड़ी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंचा। इस बीच सामाजिक समरसता के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनुयायियों का स्वागत किया। देर रात तक युवक, युवतियां, महिलाएं और पुरुष भक्ति गीतों पर झूमते रहे। केक काटा, प्रसाद बांटा। भाजपा ने बाबा साहेब आंबेडकरजी के 50 फीट ऊंचे चित्र का विमोचन किया। मीडिया प्रभारी सन्नी सालवे ने बताया सुबह 9 बजे से दी बौद्ध सोसायटी द्वारा मान वंदना लेकर अभिवादन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा भारतर| डॉ. आंबेडकर जी बाबा साहब होकर पूज्यनीय इसलिए बन सके क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सदैव ज्ञान की पूजा, ज्ञान की आराधना और ज्ञान के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

खबरें और भी हैं...