असंगठित श्रमिक पंजीयन में पिछड़ा शहर, ग्रामीण आगे निकले
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
ऑनलाइन और मोबाइल पर पंजीयन कर सत्यापन कराकर श्रम विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराने में असंगठित क्षेत्र के 36 श्रेणियों के शहरी श्रमिक पिछड़ गए है। जबकि ग्रामीण श्रमिक उनसे बहुत ज्यादा आगे निकल चुके है। निमाड़ में भी जिला पिछड़ा हुआ है। खंडवा, खरगोन, बड़वानी आगे है।
मार्च के अंतिम सप्ताह से जिलेभर में सर्वे शुरू हुआ। इसके तहत घर-घर जाकर सर्वे कर फाॅर्म भरवाए। जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों के पंजीयन किए। पहले पंजीयन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल तय की। उसके बाद 14 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई। जिले से कुल 223690 आवेदन फाॅर्म लिए गए। मोबाइल से 57770 पंजीयन किए गए। सत्यापन कर 26386 पोर्टल पर अपलोड किए। श्रम निरीक्षक रवींद्रसिंह ठाकुर ने बताया पंजीयन की अवधि छह दिन और बढ़ाई है। अब 20 अप्रैल तक पंजीयन किए जाएंगे।
निकाय पोर्टल मोबाइल कुल पंजीयन
खकनार जनपद 77951 24911 3765
बुरहानपुर जनपद 76257 32857 13850
नगर निगम 59564 00 7140
नगर परिषद 6534 02 1285
नगर पालिका 3384 00 346