झांझर गौशाला में आज लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
झांझर गौशाला में आज लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
ग्राम झांझर स्थित गौशाला में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जनजाग्रति संस्था, जिला प्रशासन के आनंदम विभाग द्वारा करवाया जाएगा। समाजसेवी रामधारी मित्तल के प्रयासों से शिविर रखा गया है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर में जांच की जाएगी। शिविर में झांझर, झिरी, चुलखान, निंबोला सहित अन्य गांवों से लोग यहां पहुंचेंगे। डॉ. अशोक गुप्ता और डॉ . रोहिणी पाटीदार जांच करेगी। जनजाग्रति संस्था अध्यक्ष महेंद्र जैन, प्रोजेक्ट चेअरमेन शोभा चौधरी, आशा तिवारी, आशा दलाल, मृदुला कोठारी ने शिविर में जांच करवाने का आग्रह किया है।