फिटनेस क्लब में ताइची मार्शल आर्ट स्पर्धा आज
बुरहानपुर | राजघाट रोड स्थित अग्रसेन भवन के सामने वॉरियर फिटनेस क्लब में रविवार सुबह 11.30 बजे से जिला स्तरीय ताइची मार्शल आर्ट स्पर्धा की शुरुआत होगी। शुभारंभ करने महापौर अनिल भोसले, कलेक्टर दीपकसिंह, एसपी पंकज श्रीवास्तव आएंगे। ताइची एसोसिएशन ऑफ मप्र सह सचिव कैलाश राठौर ने बताया एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मनोज वड़सकर भी आएंगे। जिनके सामने 50 खिलाड़ी अपने जौहर दिखाएंगे।