बुरहानपुर | कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तीन दिन बाद भी बहुमत साबित नहीं कर पाने पर सरकार बनाने के भाजपा के अधूरे ख्वाब टूटते ही कमल तिराहा पर शनिवार देरशाम 6.30 बजे कांग्रेसियों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कर्नाटक में मुंह पर गिरी भाजपा की जोड़-तोड़ की रातनीति के अंत की शुरूआत हो गई है। इससे कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। इसे जनता को अब अच्छे से समझना होगा। ये सरकार बनाने के लिए कितने गिर सकते है। अब इस धोखोबाज पार्टी का सच खुलकर सामने आया है। बहुत नहीं बन रहा था तो विधायकों को खरीदने निकल पड़ा। लेकिन कांग्रेस के विधायक उनकी जालसाजी में शामिल नहीं हुए और अपना बहुमत दिखाकर उनकी जोड़-तोड़ की राजनीति उजागर की। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन, राजेश कोरावाला सहित अन्य मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने कमल तिराहा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।