हड़ताल से प्रभावित हो रहे कार्य, पांचवें दिन भी जारी रही
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन की पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रही। उल्लेखनीय है ग्राम रोजगार सहायक लगभग 8 वर्षाें से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ग्राम रोजगार सहायक नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके हैं और बार-बार शासन से मिले आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की। अब संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया कटनी जिले के बहोरिबंद ब्लॉक दौरे पर गए थे, रोजगार सहायक संगठन उनसे मिलने पहुंचा, ज्ञापन दिया तो वित्त मंत्री ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। कहा- हमने आपके 2000 रुपए बढ़ाकर गलती की। वित्त मंत्री ने यहां तक कहा हड़ताल खत्म करो वरना तुम्हें हटाकर नई भर्ती कर लेंगे। प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र चौकसे ने सरकार बदलने की धमकी तक दे दी। जिला अध्यक्ष जहीर खान ने कहा ग्राम रोजगार सहायक सचिव संगठन के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को
बुरहानपुर | जिला ब्लाक व पंचायत स्तर पर चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को हेग। जिला मुख्यालय पर सामूहिक योग सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। प्रशासन द्वारा इस संबंध में तैयारी की जा रही है।