पंचायत ने ध्यान नहीं दिया तो लोग खुद करने लगे सफाई
निंबोला |पंचायत सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों को खुद सफाई करने की नौबत हो गई है। निंबोला में सफाई नहीं होने से लोगों ने खुद नालियों की सफाई शुरू कर दी है। जमा हुआ कचरा निकाल रहे हैं। पानी की निकासी कर रहे हैं। बावजूद इसके पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
निंबोला के वार्ड क्रमांक 5 में पिछले 6 माह से सफाई नहीं हुई है। इसलिए लोगों ने खुद कचरा निकालना शुरू कर दिया है। शनिवार लोगों ने कचरा निकालकर पानी की निकासी की। पंचायत के खिलाफ आक्रोश जताया। वार्ड के गोपाल पाटील ने कहा नालियों की सफाई के लिए पंचायत में शिकायतें की। ध्यान नहीं देने पर खुद सफाई शुरू कर दी है। नालियां चोक हो जाने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। पंचायत को सफाई की ओर ध्यान देना चाहिए। गांव के अन्य वार्डों में भी नियमित सफाई नहीं हा़े रही है। विभिन्न वार्डों में नालियां चोक हो गई हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है।
एससी-एसटी के लिए हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण व्यवस्था
बुरहानपुर | सरकार ने ऑनलाइन हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है। एससी एसटी वर्ग की योजनाओं में पंजीकरण के लिए वेबसाइट http://mosdc.gov.in/tribal_reg पर लिंक दी गई है।