पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 जून तक निविदाएं, जुलाई में निर्माण के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

1 जून तक निविदाएं, जुलाई में निर्माण के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम चौंडी में लोक कल्याण शिविर में मंत्री चिटनीस ने भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना की जानकारी दी

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जिले की प्रथम भावसा मध्यम स्वदबाव सिंचाई परियोजना के लिए 1 जून तक निविदाएं, जुलाई में निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार से सैद्धांतिक, प्रथम स्तरीय पर्यावरणीय स्वीकृति हो या इस बांध की डूब में आने वाली शासकीय वनभूमि के एवज में राजस्व भूमि उपलब्ध कराने के लिए कटनी जिले से शासकीय भूमि का हस्तांतरण प्रक्रिया।

हर कदम और हर रुकावट के पड़ाव पर मैंने व्यक्तिगत प्रयास कर एक दशक लगातार मेहनत करके मेरे सपनों की यह मध्यम सिंचाई बांध परियोजना को स्वीकृत कराया है।

यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने ग्राम चौंडी में शनिवार को लोक कल्याण शिविर में ग्रामीणों, किसानों को संबोधित करते हुए कही। गांव पहुंची मंत्री अर्चना चिटनीस का लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मंत्री चिटनीस ने बताया जिले की ग्राम भावसा के समीप अमरावती नदी पर बांध निर्माण कार्य कराया जाएगा। परियोजना की लागत 104.45 करोड़, सिंचाई क्षमता 2310 हेक्टेयर है। भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना में प्रस्तावित मुख्य बांध स्थल पर 75 प्रतिशत निर्भरता पर जल की आवक 13.64 मि.घ.मी. है। बांध की कुल जल भराव क्षमता 16.38 मि.घ.मी. होकर जीवित जल भराव क्षमता 13.64 मिलियन घन मीटर रूपांकित है।

खबरें और भी हैं...