पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदूषण बोर्ड अफसरों ने पॉलीथिन का सैंपल मांगा दिखाते ही दुकान में घुसकर जब्त कर ली

प्रदूषण बोर्ड अफसरों ने पॉलीथिन का सैंपल मांगा दिखाते ही दुकान में घुसकर जब्त कर ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर इंदौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिले के राजस्व अफसरों ने दो दुकान व एक शोरूम से 260 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इससे नगर निगम की अनदेखी सामने आई है। कार्रवाई से पॉलीथिन विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

शनिवार दोपहर 12.30 बजे इंदौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी आरके गुप्ता, चीफ केमिस्ट पाटील, सिटी मजिस्ट्रेट श्यामेंद्र जायसवाल के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के लिए शहर के विक्रेताओं की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले अफसरों का दल जय स्तंभ स्थित मयूर प्लास्टिक दुकान पहुंचे। जहां पत्तल-दोने देखकर अफसर बाहर रुक गए। संचालक मयूर के पूछने पर अफसर गुप्ता ने पॉलीथिन का सैंपल मांगा। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग पॉलीथिन के सैंपल दिखाए। इसके बाद उन्होंने अपना परिचय दिया और दुकान के अंदर घुसकर प्रतिबंधित प्लास्टिक निकलवाया। संचालक हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, सर गलती हो गई, आगे से आपको कभी यहां पॉलीथिन नहीं मिलेगी। मैं पूरा प्लास्टिक नष्ट करवा दूंगा सर, मेरी दुकान का नाम खराब हो जाएगा। सर आप जैसा कहेंगे मैं वैसा करूंगा। अफसर बोले- जितना पॉलीथिन है सब निकालो। किसी भी प्रकार की पॉलीथिन नहीं बेचना है भाई। करीब 208 किलो पॉलीथिन निकालकर निगम के सुपुर्द की। इसके बाद अनाज मंडी स्थित सपना प्लास्टिक से 48 किलो, पॉकिजा शोरूम से 7 किलो जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त सलीम खान मौजूद थे। उन्होंने नष्ट करने के लिए पॉलीथिन जमा कर निगम कार्यालय भेज दिया।

क्षेत्रीय अधिकारी आरके गुप्ता ने कहा 26 अगस्त 2017 से पॉलीथिन क्रय, विक्रय, भंडारण और उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं, निरंतर पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है, जिससे भयंकर प्रदूषण हो रहा है। हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। पाॅलीथिन मुक्त बुरहानपुर थीम पर कार्रवाई की। कार्रवाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है, हमने जांच में पाया दुकानों में अब भी बिक्री जारी है।

प्रदूषण बोर्ड के अफसर और सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों पर कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...