पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग रोकेंगे

आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग रोकेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने राजघाट किनारे श्रमदान कर पॉलीथिन सहित अन्य कचरा चुनकर उठाया।

पर्यावरण दिवस पर राजघाट ताप्ती नदी किनारे श्रमदान कर शुरू हुए स्वच्छता अभियान पर महिला बाल विकास मंत्री ने कहा

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजघाट की ताप्ती नदी किनारे श्रमदान कर शुरू हुए स्वच्छता अभियान पर महिला बाल विकास मंत्री सहित 300 से ज्यादा छात्र, समाजसेवियों ने जिलेभर की भविष्य में शादी सहित अन्य आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग पर रोक लगाने का संकल्प लिया और तांबे व पीतल के बर्तनों में परोसकर एक स्वास्थ्य जीवन जीने का निर्णय लिया है।

शनिवार सुबह 7.30 बजे महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस राजघाट पहुंचीं। उनके आने से एक घंटे पहले 6.30 बजे से छात्र व समाज सेवी श्रमदान में जुट चुके थे। मंत्री ने भी उनके साथ मिलकर नदी किनारे मिट्‌टी में गड़ी और सड़ी-गली पड़ी पॉलीथिन सहित अन्य कचरा उठाया। 9 बजे तक करीब आधे किलो मीटर के दायरे से श्रमदान कर उन्होंने चार टैम्पो कचरा जुटाया। जिसे ट्रेचिंग ग्राउंड पर भेजने के लिए एक ट्राॅली में भेजा गया। इस दौरान इंदौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित जिले के सभी अफसर-कर्मचारी आयोजन में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...