पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, कास्डेकर जिला अध्यक्ष नियुक्त

चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, कास्डेकर जिला अध्यक्ष नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान द्वारा प्रदेश स्तर पर किए गए फेर बदल में बुरहानपुर जिले से महिला नेत्री विजेयता चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वही आदिवासी नेता सुमित्रा कास्डेकर को महिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर आसीन मंगला पाटिल ने पारिवारिक व्यस्तता के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। यह नियुक्ति पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से की गई। सर्वश्री हामिद काजी, रवींद्र महाजन, डॉ. फिरोजा अली, रघुनाथ चौधरी, अजयसिंह रघुवंशी, किशोर महाजन, सोहन सैनी, हर्षराज देवड़ा, रामकिसन पटेल, जगविंदर सिंह जॉली, दगडू भाई चौकसे, राजेश कोरावाला,अकील औलिया, अमर यादव, इस्माइल अंसारी, रामभाऊ लांडे, सुभाष महाजन, राजू महाजन, विजय महाजन, गोपाल मोतेकर, अजय उदासिन आदि ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...