पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा लाने पर फीस माफ

12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा लाने पर फीस माफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | कक्षा 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरवाएगी। जिन छात्र-छात्राओं के 70% से ज्यादा आए हैं उन्हें फीस माफ और काउंसिलिंग के लिए मोबाइल पर मैसेज आ गया है। यह कार्यक्रम 21 मई को विकासखंड मुख्यालय मॉडल और उत्कृष्ट स्कूलों में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सीएम शिवराजसिंह चौहान वीडियोे कॉन्फ्रेंस के जरिए विद्यार्थियों से सीधी बात करेंगे। शिविर में कॅरियर संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कॅरियर संबंधित सवालों के जवाब एक्सपर्ट द्वारा दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...